• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
10 घंटे बंद रहेगा रनटोला रेलवे फाटक, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आवागमन रहेगा बाधित

10 घंटे बंद रहेगा रनटोला रेलवे फाटक, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आवागमन रहेगा बाधित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

म्योरपुर। म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्थित रनटोला रेलवे फाटक संख्या 68/B/T, किमी 94/12-14 पर ओवरहालिंग एवं आवश्यक रेलवे कार्य कराए जाने के कारण फाटक को करीब 10 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी सूचना जारी कर वाहन चालकों और आम राहगीरों को सतर्क किया है।
पूर्व मध्य रेल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सतीश कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, रनटोला रेलवे फाटक 30 अगस्त, रविवार की रात 9 बजे से 31 अगस्त, सोमवार की सुबह 7 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।
रेलवे विभाग के मुताबिक फाटक पर ओवरहालिंग समेत आवश्यक तकनीकी कार्य कराए जाने हैं। कार्य के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो और रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षित वातावरण में काम करने में परेशानी न आए, इसके लिए फाटक को निर्धारित अवधि में बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
रनटोला रेलवे फाटक मुर्धवा-बीजपुर मार्ग का महत्वपूर्ण और व्यस्त आवागमन बिंदु है। ऐसे में रात के समय फाटक बंद रहने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे विभाग ने म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह को भी फाटक बंद किए जाने की जानकारी दे दी है, ताकि आवश्यकतानुसार यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .