
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-184/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः29.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान रवीन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर लालपुर नौडिहा मोड के पास से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त कन्हैया लाल बिन्द पुत्र स्व0धनराज बिन्द निवासी नुनौटी ताला थाना चुनार मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।