
बीजपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भागने का प्रयास विफल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। बीजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को वांछित आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने सोनू कुमार नामक आरोपी को सिरसोती मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी संबंधित मुकदमे में धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षी भानु प्रताप यादव एवं आरक्षी केके गुप्ता क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त सोनू कुमार सिरसोती मंदिर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे संबंधित मामले में आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीजपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है।