
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल 25 अगस्त को महिलाओं की समस्याओं की कि जाएगी सुनवाई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तहसील स्तर पर एक दिवसीय महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 25 अगस्त, 2026 को दोपहर 12 बजे विकास खण्ड कोन के सभागार कक्ष में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया है।
उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. सदस्य, राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात जी द्वारा की जायेगी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं से सम्बन्धित अन्य प्रकरणों की सुनवाई कर मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया जायेगा, साथ ही सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। अतएव जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं / आवेदिकाओं से अपील है कि वे उक्त तिथि को आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।