
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट-वीजा नहीं मिला
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। उसके पास भारत में प्रवेश और रहने से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर-3 पर ट्रेन संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल की जांच के दौरान RPF और GRP की संयुक्त टीम को एक यात्री संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। एएसआई भोलानाथ के नेतृत्व में टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक वैध पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए GRP थाने पहुंचाया। पुलिस द्वारा उसके भारत आने के कारण, यात्रा के उद्देश्य और अन्य संबंधित बिंदुओं की जांच की जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले में पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हैं।