• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
छानबे भटेवरा बारिश में बेघर हुआ दिव्यांग परिवार, मदद की दरकार

छानबे भटेवरा बारिश में बेघर हुआ दिव्यांग परिवार, मदद की दरकार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में भारी बारिश ने एक गरीब दिव्यांग परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव निवासी सुभाष पुत्र रामाआसरे का कच्चा मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर गया, जिससे सुभाष अपने बच्चों समेत खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।बताया जा रहा है कि सुभाष दिव्यांग हैं और परिवार के भरण-पोषण के लिए भीख मांगकर किसी तरह बच्चों के लिए भोजन जुटाते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने के साथ-साथ दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।
परिवार के पास फिलहाल कोई सुरक्षित आश्रय नहीं है। मासूम बच्चों को लेकर जर्जर मकान के आसपास रहने की मजबूरी के बीच किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश ने परिवार की परेशानी और बढ़ा दी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षित आवास, राशन, आर्थिक सहायता और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस बारिश में दिव्यांग सुभाष और उनके बच्चों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।इस विपदा की घड़ी में गरीब परिवार को सरकारी मदद के साथ समाजसेवियों और सक्षम लोगों के सहयोग की भी दरकार है। ग्रामीणों ने प्रशासन और समाजसेवियों से मानवता के नाते आगे बढ़कर परिवार की मदद करने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .