• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिया पर जमा बारिश का पानी बना परेशानी का सबब, ग्रामीणों ने की जलनिकासी की मांग

पुलिया पर जमा बारिश का पानी बना परेशानी का सबब, ग्रामीणों ने की जलनिकासी की मांग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। ग्राम पंचायत नौडीहा की चेरो बस्ती में बनी पुलिया पर बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया पर पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात होते ही पानी वहीं एकत्र हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

पुलिया के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ गई है। जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

सबसे अधिक परेशानी पुलिया से होकर पैदल आने-जाने वाले ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। बारिश के दौरान लोगों को मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। पानी अधिक होने पर पुलिया की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे फिसलने और गिरने की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया का निर्माण लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात में यही पुलिया परेशानी का कारण बन जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से पुलिया का स्थलीय निरीक्षण कराकर पानी की निकासी के लिए नाली अथवा अन्य स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिया के दोनों ओर जलनिकासी की व्यवस्था कर दी जाए तो जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है और राहगीरों को भी राहत मिलेगी। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराने की उम्मीद जताई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .