• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर में भारी बारिश से गिरा शीशम का पेड़, हलिया मार्ग पर लगा लंबा जाम

मीरजापुर में भारी बारिश से गिरा शीशम का पेड़, हलिया मार्ग पर लगा लंबा जाम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर / लालगंज

 

जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते शाम को थाना लालगंज क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। हलिया मार्ग पर थाना लालगंज से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक विशालकाय शीशम का पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि या वाहन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ

 

सूचना मिलने पर तत्काल थाना लालगंज प्रभारी वेद प्रकाश पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल वन विभाग लालगंज को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने युद्ध स्तर पर कुल्हाड़ी , आरी की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी नरम हो जाने से पेड़ जड़ सहित उखड़ गया था। आम जनता से अपील है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .