• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा

मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

मिर्जापुर। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 18 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे ओझला ब्रिज, मिर्जापुर स्थित CWC गेज साइट पर गंगा का जलस्तर 72.610 मीटर दर्ज किया गया।

जलस्तर में 3.875 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। पिछले 8 घंटे में गंगा के जलस्तर में कुल 31 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

गंगा का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है, जबकि अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 80.340 मीटर है।

लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की ओर से जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .