• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 04 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 04 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 13.08.2026 को उ0नि0 सुनील कुमार व उ0नि0 आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से 03 अभियुक्तों 1. मनोज कुमार मलिक पुत्र पंकज मलिक निवासी बिसीपाडा मलिकपाडा थाना सदर फुलवानी जनपद कन्धमाल, उड़ीसा, 2. कुमुद मलिक पुत्र विपिन मलिक निवासी बिसीपाडा मलिकपाडा थाना सदर फुलवानी जनपद कन्धमाल, उड़ीसा व 3. दम्बारूधर मलिक पुत्र नामरत्ना मलिक निवासी बिसीपाडा मलिकपाडा थाना सदर फुलवनी जनपद कन्धमाल, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से क्रमशः 01 किलो 300 ग्राम, 01 किलो 430 ग्राम व 01 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा (कुल 04 किलो 80 ग्राम) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-166/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .