• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते में पैसे ट्रान्सफर कराने के नाम पर की गयी साइबर ठगी की धनराशि ₹ 66,000 थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते में पैसे ट्रान्सफर कराने के नाम पर की गयी साइबर ठगी की धनराशि ₹ 66,000 थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

आवेदक शशि चन्द्र मौर्य पुत्र चन्द्रभान सिंह नि0 अहरौरा डीह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 01.08.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई । आवेदक द्वारा बताया गया कि वह एक जन सेवा केन्द्र चलाता है एक व्यक्ति ने उसके खाते में 66,000/- रु. किसी अन्य व्यक्ति से मंगवाने की बात बताकर उसके साथ फ्राड किया गया । इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान आवेदक की पूरी धनराशि 66000/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरापुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
*साइबर सेल टीम थाना अहरौरा
1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष अहरौरा, मीरजापुर ।
2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, म0का0 महिमा उपाध्याय, रि0का0 अंकित अवस्थी, साइबर सेल अहरौरा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .