
हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर हिन्दुआरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिन्दुआरी चौकी पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिजनों को घटना की सूचना दी जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।