News

गैपुरा चौकी क्षेत्र में सीमेंट से लदा ट्रेलर घर में घुसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सीमेंट से लदा ट्रेलर सड़क किनारे बने मकानों में जा घुसा। क्ष भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त मकानों का भी आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :