• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर  चील्ह पुलिस की बड़ी कामयाबी: दहेज के सामान की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार 

मिर्जापुर  चील्ह पुलिस की बड़ी कामयाबी: दहेज के सामान की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चील्ह पुलिस ने दहेज के सामान की डिलीवरी की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मध्य प्रदेश से शराब लेकर बिहार सप्लाई करने जा रहे थे। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब की पेटियों को अलमारी और अन्य दहेज के सामान वाले बॉक्सों में बेहद शातिर तरीके से छिपा रखा था, ताकि किसी को शक न हो।

चील्ह थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सघन चेकिंग अभियान के दौरान इस तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।

इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .