• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम जा रहे दंपति को ‘छोटा हाथी’ ने मारी टक्कर, पुलिस की तत्परता से बची जान

स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम जा रहे दंपति को ‘छोटा हाथी’ ने मारी टक्कर, पुलिस की तत्परता से बची जान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्ज़ापुर जनपद के पड़री थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम दर्शन के लिए जा रहा एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहनपुर पहाड़ी के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ‘छोटा हाथी’ वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान हरिहरपुर बेदौली, थाना पड़री निवासी 25 वर्षीय अमरजीत तथा उनकी 23 वर्षीय पत्नी निशा के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों गुरुवार दोपहर करीब एक बजे स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे मोहनपुर पहाड़ी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ‘छोटा हाथी’ वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम और पीआरवी को मौके पर रवाना किया। पुलिस ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण दोनों की जान बच गई।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने यातायात को सुचारु कराते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंचती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .