News

सोनभद्र पुलिस का बड़ा अभियान: 620 अवैध उपकरण किए नष्ट, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ा शिकंजा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
- चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
- 8382048247
- सोनभद्र। जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत जब्त किए गए 620 अवैध उपकरणों का विनष्टीकरण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न और 100 हूटर जब्त किए गए थे, जिन्हें नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
- अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का अवैध प्रयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं और सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
- सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई की आमजन ने सराहना करते हुए इसे ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :