• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: बकरी बांधने गई महिला पर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से गंभीर घायल

सोनभद्र: बकरी बांधने गई महिला पर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के विंढ़मगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घिवही गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर बकरी बांधने गई 42 वर्षीय महिला अचानक जर्जर कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दब गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घिवही गांव निवासी राधा देवी (42) पत्नी महेंद्र कुशवाहा रविवार रात अपने घर के बाहर बकरी बांधने गई थीं। इसी दौरान घर के पास स्थित पुरानी और जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही राधा देवी मिट्टी और मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद उन्होंने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई।

महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर काफी प्रयास के बाद मलबा हटाया और राधा देवी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की कई कच्ची और पुरानी दीवारें कमजोर हो चुकी हैं। समय रहते इन जर्जर दीवारों को हटाने या मरम्मत कराने की आवश्यकता है, अन्यथा इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं।

पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग बारिश के मौसम में जर्जर मकानों व कच्ची दीवारों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .