
थाना बभनी पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरप्रांतीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 132/2026*, धारा *303(2), 317(2) बीएनएस* से संबंधित दो अंतरप्रांतीय वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक *27.06.2026* को समय लगभग *08:35 बजे* मुखबिर की सूचना पर *कारीडाड़ आश्रम तिराहा* से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की *हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP64AR1539)*, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग *₹80,000* है, बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में *समीर आलम* का पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है तथा वह झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों से चोरी के मामलों में चालान किया जा चुका है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1. समीर आलम पुत्र शफीक आलम निवासी ग्राम पीपरपान, थाना सनावल, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष
2. रविशंकर गुता पुत्र सुदर्शन गुप्ता निवासी ग्राम पीपरपान थाना सनावल जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
* 01 अदद चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP64AR1539), अनुमानित कीमत ₹80,000।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
4. मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
5. आरक्षी सुधीर कुमार यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
6. आरक्षी विजय पाण्डेय, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
7. आरक्षी महेन्द्र कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।*