
थाना शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* *एनटीपीसी (NTPC) के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार-
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनटीपीसी (NTPC) के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 26.06.2026 को वादी आरक्षी/जीडी जितेन्द्र कुमार (केऔसुब इकाई, एसएसटीपीएस, शक्तिनगर) द्वारा थाना शक्तिनगर पर एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0-124/2026, धारा 329(3), 189(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
*कृत कार्यवाही-*
दिनांक 27.06.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान प्राप्त सूचना पर सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अमन गिरी पुत्र पप्पू गिरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर।
2. आशीष रावत पुत्र सुभाष रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर।
3. छोटू कुमार पुत्र चुन्नूलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर।
4. रोशन चन्द्रवंशी पुत्र वीरेन्द्र चन्द्रवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर।
5. अनुराग कुमार पुत्र स्व. रामकेश वियार, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर।
6. श्रावण कुमार पुत्र छोटेलाल कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर।
7. अनुप गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर।
8. चन्दू राम पुत्र लाले रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर।
9. आशीष पटेल पुत्र बृजेश पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर।
10. संतोष कुमार पुत्र स्व. कपिलनाथ, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा बीना, थाना शक्तिनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक राजेश कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. उपनिरीक्षक सदाशिव राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
5. आरक्षी अमृतलाल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
6. आरक्षी उमेश कुमार गौतम थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के वि रुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।