
विंध्याचल: क्रेन की टक्कर से वर्षों पुराना शिव मंदिर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने जताया विरोध
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल थाना क्षेत्र में रेहड़ा पुल से पहले स्थित वर्षों पुराने शिव मंदिर में शनिवार को एक अनियंत्रित क्रेन जा घुसी, जिससे मंदिर का एक हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए तथा नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, थाना प्रभारी विंध्याचल और धाम चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मंदिर के पुनर्निर्माण के संबंध में उचित कार्रवाई तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल क्रेन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।