• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ_

_एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफमिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक साथ दो घरों में हुई चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर रात के समय दो अलग-अलग घरों में घुस गए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरों और आलमारियों का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई।घटना की सूचना मिलते ही पड़री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरी में लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान गायब होने की बात बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .