
सोनभद्र: एनसीएल दुद्धीचुआ में चोरी की केबल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8%82048247
सोनभद्र पुलिस ने गुरुवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना क्षेत्र से चोरी की केबल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से शावेल मशीन से चोरी की गई दो टुकड़ों में कटी हाई कैपेसिटी विद्युत केबल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, एनसीएल की कोयला खदान में संचालित 14 नंबर इलेक्ट्रिक शावेल मशीन से उच्च क्षमता वाले डंपरों में कोयला लोड किया जाता है। कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने शावेल मशीन की महंगी विद्युत केबल काटकर चोरी कर ली थी। इस संबंध में कोल प्रबंधन की ओर से शक्तिनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू की। जांच और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान एनसीएल सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से पुलिस ने दुद्धीचुआ परियोजना क्षेत्र स्थित 14 नंबर शावेल के पास से चार आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई दो टुकड़ों में कटी केबल बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में विशाल अगरिया निवासी गुड़बहरा थाना सरई, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा शिवराज निवासी धक्कड़ सहित चार लोग शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस चोरी में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।