
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गाँव के सामने
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण पति-पत्नी व बेटी घायल हो गए। बाइक सवार महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत माधो सिंह घोसिया निवासी 45 वर्षीय जावेद अली 40 वर्षीया पत्नी नाजरा बानो तथा 18 वर्षीया बेटी फातिमा को बाइक पर बैठाकर प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के मेजा खास गाँव रिश्तेदारी में जा रहा था। अकोढ़ी गाँव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से दल बल के साथ आ रहे नवागत थाना प्रभारी अजीत सिंह ने तीनों घायलों को अपने वाहन में बैठाकर पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहाँ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पुनीत अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत नाजुक होने पर जनपद मुख्यालय स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी के साथ आरक्षी गोपाल सिंह, रवि सिंह, धीरज, विनोद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में फौरी तौर पर सक्रियता दिखाई।