
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन कार बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247
मीरजापुर
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.06.2026 को वादी विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामधनी गुप्ता निवासी फतहां थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध पुरानी रंजीश को लेकर गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-156/2026 धारा 109,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 16.06.2026 को उप निरीक्षक चनद्रभान सिंह चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आशीष मिश्रा पुत्र माता सहाय मिश्रा निवासी चडईचा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 109,351(3) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त कार वाहन संख्या UP 63 AZ 8945 को बरामद कर सीज किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।