• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धूलभरी आंधी ने मचाई तबाही: घोरावल में बिजली व्यवस्था ठप, आम-जामुन की फसल को भारी नुकसान 

धूलभरी आंधी ने मचाई तबाही: घोरावल में बिजली व्यवस्था ठप, आम-जामुन की फसल को भारी नुकसान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। जनपद के घोरावल नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार रात करीब 10:15 बजे 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और धूल के गुबार से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते घोरावल तहसील क्षेत्र के केवली एवं बिसरेखी विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे नगर सहित आसपास के गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। सबसे अधिक परेशानी मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को उठानी पड़ी।

आंधी का सबसे बड़ा असर क्षेत्र के बागवानों पर पड़ा। तेज हवाओं के कारण आम और जामुन की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बागों में लगे पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे और तैयार आम टूटकर जमीन पर गिर गए। किसानों के अनुसार करीब 50 प्रतिशत आम की फसल नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

घोरावल नगर के राजेश कुमार उर्फ बब्लू, कृष्ण चंद्र, लक्ष्मी चंद तथा जानर गांव के अशोक मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रामलाल वैश्य, इंद्र बहादुर वैश्य, सुरेंद्र त्रिपाठी और अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस आंधी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। आम के साथ-साथ जामुन की फसल को भी व्यापक क्षति पहुंची है।

स्थानीय किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि प्रभावित बागवानों को राहत मिल सके। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें देर रात तक जुटी रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .