• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राष्ट्रीय बाल कलाकारों ने भजन संध्या में जलवा बिखेरा

राष्ट्रीय बाल कलाकारों ने भजन संध्या में जलवा बिखेरा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

– वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने को उमड़ी भीड़

– वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने भागवत कथा का रसपान कराया

– विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर लगाए गए जयकारे

– प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

– प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

– कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा है आयोजन

 

फोटो:

 

सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में मंगलवार को पांचवें दिन विराट रुद्र महायज्ञ में अपने माता-पिता के साथ पहुंचे राष्ट्रीय बाल कलाकार यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद भिखारी बाबा का आशीर्वाद लिया और भजन संध्या कार्यक्रम में जलवा बिखेरा। बाल कलाकार अपने माता पिता के साथ शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन भी किया। वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने भागवत कथा का रसपान कराया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य कराया जा रहा है। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से प्रतिदिन आहुति दी जा रही है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जयकारे लगाए। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

वाराणसी से यज्ञ स्थल पर पहुंचे मनीष कुमार ने बताया कि उनके तीनों बच्चे श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण राष्ट्रीय बाल कलाकार हैं। इन्हें प्रदेश के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। तीनों बच्चे हारमोनियम बजाकर भजन गायन करते हैं। पिछले वर्ष 2025 में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित अयोध्या नंदीग्राम महोत्सव में भी बाल कलाकारों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें अपने कला का बच्चों ने प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। यहां पर भिखारी बाबा ने बाल कलाकारों को भजन संध्या में कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण ने लवकुश लीला का प्रदर्शन कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। वहीं श्री राम कृष्ण ने हारमोनियम बजाकर भजन, गीत, गजल सुनाकर जलवा बिखेरा। उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी कृति सागर कवयित्री हैं। उधर वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने को भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। देर रात तक रासलीला कार्यक्रम चलता रहा और लोग आनंद का लुत्फ उठाते रहे।

इस मौके पर नरेश चंद्र उमर वैश्य, रूपा गुप्ता, विजय सिंह, इंद्रवीर, केवलानंद महाराज, हरिनंद, देवेंद्र कुमार, दिनेश, उषा देवी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, कलावती देवी, दाऊदयाल, राजेश, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, प्रहलाद, मुन्ना बाबा, परमानंद, रमेश कुमार, शशि देवी, किरन मोदनवाल, संगीता, विमला देवी, कालो देवी, हीरा सिंह, डॉक्टर विजय आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .