• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
25 हजार का इनामी गो-तस्करी आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

25 हजार का इनामी गो-तस्करी आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

₹25 हजार का इनामी गो-तस्करी आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

 

मीरजापुर। चुनार थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दियापुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराधियों और इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चुनार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित दिलीप कुमार उर्फ सुभाष उर्फ अब्बास (29) निवासी उमापुर सरैया, थाना भगवानपुर, जनपद कैमुर (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना चुनार में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से थाना चुनार में गो-तस्करी और गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक कुमार संतोष, चौकी प्रभारी अदलपुर एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .