
गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली शहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद भर में इनामी, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 76/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 6 जून 2026 को थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अजय बिन्द पुत्र जोखन बिन्द निवासी बरईपुर राजापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।