• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शादी का सपना दिखाकर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर प्रेमी फरार; युवती ने थाने में दी तहरीर

शादी का सपना दिखाकर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर प्रेमी फरार; युवती ने थाने में दी तहरीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में साथ छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार शाम म्योरपुर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

युवती के अनुसार, थाना क्षेत्र के ही एक युवक के साथ उसका पिछले लगभग चार वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और भविष्य में साथ जीवन बिताने के कई सपने दिखाए। युवती का आरोप है कि प्रेमी के आश्वासन पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई।

पीड़िता का कहना है कि गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद युवक का व्यवहार बदल गया और उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वह लगातार संपर्क से भी बचने लगा। शुक्रवार को जब युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची तो पता चला कि युवक घर में ताला लगाकर कहीं फरार हो गया है।

बताया जा रहा है कि युवती का विवाह पूर्व में किसी अन्य स्थान पर हुआ था, लेकिन उसने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने की उम्मीद में ससुराल जाने से इनकार कर दिया था। अब प्रेमी के मुकर जाने के बाद युवती खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

मामले को लेकर म्योरपुर पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .