
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा स्नैचिंग के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल तथा महिला की लॉकेट बरामद —
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः04.06.2026 को वादिनी ममता पत्नी सीताराम यादव निवासिनी सेमरी राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात के विरूद्ध दिनांकः02.06.2026 को वादिनी के गले में पहनी हुई लॉकेट को झपट्टा मारते हुए छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया । दिनांकः04.06.2026 को उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्द्रानगर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये पल्सर मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.राहुल पटेल पुत्र कैलाश पटेल निवासी रामसरवर थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 2.राजकुमार बिन्द पुत्र विजय कुमार बिन्द निवासी बहरामगंज थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित एक अदद लॉकेट(पीली धातु), जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन व ₹ 1330/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63BE4031 को बरामद किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*
1.राहुल पटेल पुत्र कैलाश पटेल निवासी रामसरवर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 20 वर्ष ।
2.राजकुमार बिन्द पुत्र विजय कुमार बिन्द निवासी बहरामगंज थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 21 वर्ष ।
*बरामदगी विवरण—*
01 अदद लॉकेट (पीली धातु)
01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63BE4031.
जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन व ₹ 1330/- नगद
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0-87/2026 धारा 304,317(2) बीएनएस थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।
*आपराधिक इतिहास(अभि0राजकुमार बिन्द उपरोक्त)—*
मु0अ0सं0-336/2023 धारा 380,411,457 भादवि थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —*
इन्द्रानगर पुलिया के पास से, दिनांकः04.06.2026 को समय 20:10 बजे ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र सिंह यादव, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह व शिवेन्द्र सिंह, रिक्रूट आरक्षी अरुण कुमार ।