• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना लालगंज पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना लालगंज पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । ज्ञातव्य हो कि दिनांकः16.11.2024 को थाना लालगंज, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर ट्रक सवार 02 अभियुक्तों को पकड़ा गया था जिनके द्वारा ट्रक में लदी प्लाईवुड के पीछे छिपाकर गांजा तस्करी की जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी ली गयी तो ट्रक में प्लाईवुड के पीछे छिपाकर रखा हुआ कुल 4 क्विंटल 01 किलो 960 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-259/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया था । थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः04.06.2026 को उप-निरीक्षक कुंवर मनोज सिंह चौकी प्रभारी दुबार कलां मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम पतुलकी स्थित ढाबा के पास से वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र नन्दजी यादव निवासी सहतवार वार्ड न0-14, थाना-सहतवार, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .