
दुद्धी में अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिपरडीह गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के बाहर अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 43 वर्षीय राम सिंह पुत्र जवाहर गौड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, राम सिंह का शव उनके घर से लगभग 300 मीटर दूर एक अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।
दुद्धी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृतक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।