
स्वर्गीय राजेश उर्फ़ चिंटू जायसवाल की स्मृति में न्याय एवं सम्मान की मांग
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद सोनभद्र के आजीवन सदस्य स्वर्गीय राजेश उर्फ़ चिंटू जायसवाल की दुःखद मृत्यु से पूरे व्यापारी समाज में शोक एवं आक्रोश व्याप्त है।
इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गोपी सोनकर, जिला मंत्री राजेश गुप्ता तथा खलियारी बाजार व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल सहित अन्य व्यापारीगण स्वर्गीय राजेश उर्फ़ चिंटू जायसवाल के आवास पहुंचकर उनके पिता श्री बद्रीनारायण जायसवाल से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किए।
इस दौरान पीड़ित परिवार ने वाराणसी स्थित नमो घाट पर स्वर्गीय राजेश उर्फ़ चिंटू जायसवाल की स्मृति में स्मारक/प्रतिमा स्थापित किए जाने एवं दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में पूरा व्यापारी समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा तथा शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने का कार्य करेगा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय राजेश उर्फ़ चिंटू जायसवाल को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब दोषियों को कठोर दंड मिले तथा उनकी स्मृति को सम्मानपूर्वक संरक्षित किया जाए।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजेश उर्फ़ चिंटू जायसवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
“न्याय एवं सम्मान ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”
— अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद सोनभद्र