• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में सनसनी: शराब के नशे में पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र में सनसनी: शराब के नशे में पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

शक्तिनगर के नाउ टोला खड़िया बाजार में महिला की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में; प्रेम विवाह के 25 साल बाद टूटा रिश्ता

सोनभद्र: देर रात पति-पत्नी में हुआ विवाद, सुबह महिला की मौत से मचा हड़कंप

सोनभद्र जनपद के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाउ टोला खड़िया बाजार में गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां फूलमती पत्नी रामसजीवन पनिका, निवासी कचनी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व आशा देवी ने महेंद्र पुत्र दशरथ निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों पिछले काफी समय से नाउ टोला खड़िया बाजार स्थित प्रेम प्रकाश गुप्ता के मकान में किराये पर रह रहे थे।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महेंद्र शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट व विवाद करता था। आरोप है कि बुधवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गमछे से पत्नी का गला दबा दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजनों के अनुसार अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .