• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल गिरफ्तार, कट्टा और गमछा बरामद

पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल गिरफ्तार, कट्टा और गमछा बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल गिरफ्तार, कट्टा और गमछा बरामद

 

मीरजापुर। थाना पड़री पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी कट्टा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त गमछा, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त मोटरसाइकिल से ग्राम गौराराज की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बौड़री पहाड़ी के पास घेराबंदी की।पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अजय बिंद पुत्र राम कुमार निवासी सुखनई थाना मड़िहान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने अभियुक्त के पास से .315 बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त गमछा, मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका साथी राजन उर्फ साजन मृतका का परिचित था। दोनों मृतका से मिलने गए थे, जहां विरोध करने पर पत्थर और गमछे से उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया थाघटना के संबंध में थाना पड़री में धारा 109 बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .