
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने व्यापारियों संग की संवाद बैठक, सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर दिया विशेष जोर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई करेगा।
एसपी ने कहा कि बदलते समय में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की अपील की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो।
बैठक में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक और डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी या आम नागरिक के साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।