• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मण्डलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंडलीय उद्योग बन्धु की बैठक कर की समीक्षा

मण्डलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंडलीय उद्योग बन्धु की बैठक कर की समीक्षा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंडलीय उद्योग बन्धु की बैठक आहूत की गई। बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जो बायोफ्यूल बचाने की मुहिम चल रही है उसके अंतर्गत बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान वीएस रोड से लोहार नहर तक सोनभद्र में निर्माणाधीन सड़क के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया की 02 किलोमीटर की लंबाई में डब्लूएमएम का कार्य पूर्ण हो गया है बाकी सड़क का पूरा कार्य निर्धारित अवधि 27 फरवरी 2027 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। मिर्जापुर शहर में लगने वाले जाम के संबंध में उद्यमियों द्वारा उठाए गए बिंदु पर नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अगली बैठक से पूर्ण इस समस्या का निराकरण कर दिया जाए। उद्यमियों द्वारा शास्त्री ब्रिज की मरम्मत के मुद्दे के संबंध में अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड के किनारे जो गड्ढे हैं उनको भरने के निर्देश दिए गए तथा पुल पर लाइट लगाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट को विकास प्राधिकरण के माध्यम से प्रकाश का कार्य करने का निर्देश मण्डलायुक्त ने दिया। महायोजना 2031 में चिन्हित औद्योगिक क्षेत्र हनुमान पडरा के मार्गो के चैड़ीकरण के संबंध में सचिव विंध्य विकास प्राधिकरण को अगली बैठक से पूर्व कंसोर्टियम बनाकर उसकी बैठक कर ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिया साथ ही यह भी सुझाव दिया कि मिर्जापुर का जो बाईपास बन रहा है उस बाईपास के किनारे मिर्जापुर जिला प्रशासन ऐसी राजकीय भूमि चिन्हित करें जिस पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा सके शहर से नजदीक हो और जहां स्थानीय उद्यमी अपना उद्योग स्थापित कर सके। कार्यदाई संस्थाओं के द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्रयोग करने की मांग पर मण्डलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को सभी कार्यदाई संस्थाओं को एक पत्र जारी करने का निर्देश दिया। उद्यमियों की मांग पर नगर मजिस्ट्रेट को ट्रांसपोर्ट नगर हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी मण्डलायुक्त/अध्यक्ष द्वारा दिया गया। उद्योग विभाग द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की समीक्षा के दौरान तीनों जिलों के उपायुक्त उद्योग एवं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को मासिक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ताकि मंडल की रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पर प्रभावित न हो। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .