
सोशल मीडिया पर अश्लील/पोर्नोग्राफिक वीडियो अपलोड करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, साइबर थाना सोनभद्र की बड़ी कार्रवाई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना/साइबर सेल सोनभद्र ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अश्लील एवं पोर्नोग्राफिक वीडियो अपलोड व शेयर करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधों, विशेषकर महिला एवं बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित National Center for Missing & Exploited Children (NCMEC) पोर्टल एवं साइबर ट्रिपलाइन प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की जांच की गई। जांच में जनपद सोनभद्र से संबंधित दो मामले सामने आए, जिनमें सोशल मीडिया पर अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए जाने की पुष्टि हुई।
साइबर सेल द्वारा तकनीकी जांच के दौरान संबंधित यूजर्स की मोबाइल डिटेल, आईपी एड्रेस एवं सोशल मीडिया प्रोफाइल की जानकारी जुटाई गई। जांच में दो व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वाले सैफ को दुद्धी कस्बा से तथा राहुल कुमार को ओबरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सैफ पुत्र खजमुद्दीन निवासी वार्ड नं०-09, रामनगर दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
राहुल कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी गुरुद्वारा गली, चोपन रोड ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक सोशल मीडिया ग्रुप था, जिसमें इंस्टाग्राम, फेसबुक एवं अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से वीडियो साझा किए जाते थे। अभियुक्त अधिक व्यूज और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट प्लेटफॉर्म पर अपलोड व शेयर करते थे।
दर्ज हुए मुकदमे
पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से अपलोड में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए। मामले में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-148/2026 धारा 77, 294 बीएनएस व 67A आईटी एक्ट तथा थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-112/2026 धारा 77, 294 बीएनएस व 67B आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर थाना/साइबर सेल सोनभद्र
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी
प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा
चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद
हेड कांस्टेबल संतोष पटेल
साइबर सेल टीम के हेड कांस्टेबल शिवनन्दन सिंह, कांस्टेबल अखिलेश यादव, सुनील रावत एवं अभिषेक तिवारी
पुलिस की अपील
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री को सोशल मीडिया पर अपलोड, शेयर या फॉरवर्ड न करें। ऐसा करना गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी