• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र जनपद में सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में तहसील घोरावल के उप जिलाधिकारी श्री आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम ओदार, परगना बड़दर स्थित खलिहान एवं रामलीला मैदान की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।

ज्ञात हो कि ग्राम निवासी कुसुम देवी द्वारा तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आराजी संख्या 220, 222 एवं 224 की खलिहान भूमि तथा आराजी संख्या 221 एवं 223 की रामलीला मैदान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक हित एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनहित से जुड़े ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की सुविधाएं एवं सार्वजनिक संपत्तियां सुरक्षित रह सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .