
अकारण शिक्षक को हॉउस अरेस्ट किया जाना बना अबूझ पहेली
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
शिक्षक सपा के बताये जा रहे पदाधिकारी
स्थानीय थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव निवासी स्थानीय एक इंटर कालेज के शिक्षक एवं सपा कार्यकर्ता /समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव बीरेंद्र यादव को सोमवार की देर रात 11 बजे से अकारण हाऊस अरेस्ट किये जाने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है।
इस संबंध मे हाऊस अरेस्ट किए गये बीरेंद्र यादव ने बताया कि हमे हाऊस अरेस्ट क्यों किया गया है,इस संबंध मे मुझे खुद कोई जानकारी नही है।उन्होंने बताया कि मैं समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव पद पर हूं, परन्तु पार्टी द्वारा ऐसा कोई धरना प्रदर्शन करने की कोई सूचना नही है,उन्होंने बताया कि मै अपने जिलाध्यक्ष से भी बात किया तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जताई,आखिर हाऊस अरेस्ट क्यो किया गया यह अबूझ पहेली बना हुआ है।बीरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार की रात से ही उनके आवास पर करमा थाना के उप निरीक्षक भरत यादव एवं हेड कंस्टेबल चंदन यादव द्वारा उन्हे हाऊस अरेस्ट किया गया है, जो मंगलवार को शाम 04 बजे तक उनकी पहरे दारी मे डटे हुए है।उन्हे अपना आवश्यक कार्य करने के लिए भी कही नही जाने दिया जा रहा है।इस संबंध मे करमा थानाध्यक्ष सूर्यभान राम ने बताया कि हमे उच्चाधिकारी से सूचना प्राप्त हुई है कि बीरेंद्र यादव को हॉउस अरेस्ट कर लिया जाय,इसी आदेश के क्रम मे उन्हे निगरानी मे रखा गया है।उन्होंने बताया कि शायद इन लोगो का लखनऊ मे कोई धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम् था,सम्भवतः इसी क्रम मे इन्हे हिरासत मे लिया गया है।