
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की हुई सघन चेकिंग
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी गई। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।