• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
फेसबुक पर टावर लगाने का झांसा देकर ठगी, साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹13 हजार

फेसबुक पर टावर लगाने का झांसा देकर ठगी, साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹13 हजार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से टावर लगाने और कम समय में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर की गई साइबर ठगी के मामले में थाना कोतवाली शहर की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित के खाते में ₹13,058.18 वापस कराए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के किशुन प्रसाद की गली निवासी रामजी पुत्र कौशल कुमार ने दिनांक 22 मार्च 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि फेसबुक पर टावर लगाने और मोटा मुनाफा दिलाने का दावा करने वाले अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर उन्होंने कुल ₹94,249 ट्रांसफर कर दिए। बाद में स्वयं के साथ हुई ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर की साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। लगातार तकनीकी जांच और प्रयासों के बाद 16 मई 2026 को ठगी गई धनराशि में से ₹13,058.18 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

खाते में धनराशि वापस आने पर पीड़ित ने साइबर सेल टीम का आभार जताते हुए पुलिस की प्रशंसा की। साथ ही टीम द्वारा पीड़ित को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई तथा अन्य लोगों को भी सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर सेल टीम थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर

उ0नि0 दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष थाना कोतवाली शहर

म0का0 पारुल श्रीवास्तव, थाना कोतवाली शहर मीरजापुर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .