
नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया ‘पार्थ इलेक्ट्रिकल एंड क्रॉकरी स्टोर्स’ का उद्घाटन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मुख्य अतिथि लोक प्रिय जन प्रिय मन प्रिय नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जी ने उज्ज्वल भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामनाएं दीं।
मीरजापुर विंध्याचल
नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने आज वासलीगंज में श्री मुन्नू लाल गुप्ता के नवीन प्रतिष्ठान “पार्थ इलेक्ट्रिकल एंड क्रॉकरी स्टोर्स” का फीता काटकर शुभ उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आशा है यह नया प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश अग्रवाल, श्री विजय गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे। मुन्नू लाल गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसाय खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।