• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अष्टभुजा मंदिर में टूटा टिन शेड, तपती धूप में आस्था की परीक्षा दे रहे श्रद्धालु 

अष्टभुजा मंदिर में टूटा टिन शेड, तपती धूप में आस्था की परीक्षा दे रहे श्रद्धालु 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। विंध्य पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध अष्टभुजा मंदिर में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान का असर अब श्रद्धालुओं की परेशानियों के रूप में सामने आ रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिए लगाया गया टिन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके कारण पिछले पांच दिनों से दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहर के समय मंदिर परिसर का फर्श अंगारों की तरह तपने लगता है। ऐसे में नंगे पांव मां के दरबार तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए बेहद कठिन हो गया है। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मां अष्टभुजा के प्रति अटूट आस्था के चलते भक्त हर परेशानी सहकर दर्शन कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में छाया की उचित व्यवस्था न होने से दर्शन के दौरान काफी कठिनाई हो रही है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों ने मंदिर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द टूटे टिन शेड की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके और उन्हें भीषण गर्मी में परेशान न होना पड़े।

भक्तों का कहना है कि मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .