• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर अदलहाट के पूरा दुर्वासा गांव में बदहाल सड़क और अधूरी नाली से ग्रामीण बेहाल, बरसात में घरों में घुस रहा पानी 

मिर्जापुर अदलहाट के पूरा दुर्वासा गांव में बदहाल सड़क और अधूरी नाली से ग्रामीण बेहाल, बरसात में घरों में घुस रहा पानी 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। जनपद के अदलहाट क्षेत्र अंतर्गत पूरा दुर्वासा गांव में बदहाल सड़क और अधूरे नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नाली निर्माण कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया। कई स्थानों पर नालियां अधूरी पड़ी हैं, जबकि कहीं पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। परिणामस्वरूप बरसात होते ही गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

गांववासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़क का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाए तथा नाली निर्माण को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .