• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बेलन नदी में संदिग्ध बोरा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में निकला मृत बछड़ा

बेलन नदी में संदिग्ध बोरा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में निकला मृत बछड़ा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

करमा, सोनभद्र।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

स्थानीय थाना क्षेत्र के कसया-यमसोकर मार्ग स्थित बेलन नदी की पुलिया के पास शनिवार को एक बदबूदार पैक बोरा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे बोरा फेंके जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने बताया कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन पुलिया के पास आकर रुकी, जिसके बाद उसमें सवार लोग एक बंद बोरा नदी किनारे फेंककर तेजी से चले गए। बोरे से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी ग्रामीण ने तत्काल पीआरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मौजूदगी में बोरे को खुलवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .