
मई में मुफ्त राशन वितरण का नया स्केल लागू, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा अधिक चावल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत राशन वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मई 2026 के लिए अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलने वाले गेहूं और चावल के वितरण स्केल में संशोधन किया गया है।
अपर आयुक्त ध्रुव गुप्ता के निर्देशों के अनुपालन में जारी आदेश के अनुसार अब अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलो गेहूं एवं 35 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट 1 किलो गेहूं और 4 किलो चावल निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं को मई 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का समयबद्ध एवं निःशुल्क वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने उचित दर की दुकान से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त करें और वितरण के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।