• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डीजे लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

डीजे लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बख्रिहवा से घघरी की ओर जा रहे थे।

धरती डांड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन, जिस पर डीजे लदा हुआ था, ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान अंजानी निवासी विजय पुत्र राम अवध, गोविंदा पुत्र संजय कुमार तथा सहगोड़ा बभनी निवासी जीतन पुत्र बागराज के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को म्योरपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .