• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: मायके आई महिला लापता, तलाश के बीच कुएं में मिला शव — परिजनों में मचा कोहराम

मिर्जापुर: मायके आई महिला लापता, तलाश के बीच कुएं में मिला शव — परिजनों में मचा कोहराम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर, 2 मई 2026:

जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बभनी गांव निवासी 30 वर्षीय अनुराधा, जो 1 मई को अपने मायके बैरमपुर आई थीं, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन खोजबीन के दौरान बैरमपुर क्षेत्र के एक कुएं में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान अनुराधा के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला

नाम: अनुराधा (उम्र लगभग 30 वर्ष)

पति: विनय विश्वकर्मा

निवासी: ग्राम बभनी, थाना अहरौरा, मिर्जापुर

हुलिया: गोरा रंग, दोहरा बदन, दाएं गाल पर लाल निशान, लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच

पहनावा: पीले रंग की साड़ी

परिजनों के अनुसार, अनुराधा शाम करीब 6:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। रात 9 बजे तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है—चाहे वह आत्महत्या हो या कोई अन्य कारण।

अहरौरा पुलिस और उच्च अधिकारी मामले की गहन छानबीन में जुटे हैं। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .