• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन चुर्क कॉन्फ्रेन्स हॉल में राजपत्रित अधिकारी व समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन चुर्क कॉन्फ्रेन्स हॉल में राजपत्रित अधिकारी व समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक संपन्न


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आज दिनांक 01.05.2026 को पुलिस लाइन कॉन्फ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्न प्रमुख बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—

•*निरोधात्मक कार्यवाही:* 3 वर्षों में की गई निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

•*जेल से रिहा अभियुक्तों की निगरानी:* हाल ही में जेल से रिहा हुए अभियुक्तों की सतत निगरानी एवं उनकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

•*वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी:* वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

•*लंबित विवेचनाएं:* लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

•*जनसुनवाई एवं IGRS प्रकरण:* जनसुनवाई एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

•*Yaksh App की समीक्षा:* Yaksh App के माध्यम से की जा रही मॉनिटरिंग एवं डाटा फीडिंग को अद्यतन रखने पर बल दिया गया।

•*साइबर अपराध नियंत्रण:* साइबर अपराधों से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग तथा फ्रॉड से संबंधित धनराशि को तत्काल होल्ड/रिफंड कराने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

•*CEIR पोर्टल:* गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु CEIR पोर्टल पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

•*शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण:* संदिग्ध/असामाजिक तत्वों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

•*ऑपरेशन दहन:* ऑपरेशन दहन के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

•*वारंट/नोटिस तामील:* न्यायालय से निर्गत वारंट एवं नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना/क्षेत्र में सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .